Uday Chopra biography and love story in Hindi.
पूरा नाम | उदय चोपड़ा |
उपनाम | उदी |
जन्म | 5 जनवरी 1973 को मुंबई, महाराष्ट्र |
कद | 5 फीट 7 इंच ( 1.70 मीटर ) |
शरीर का वजन | 78 Kg |
आयु | 44 साल |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता और निर्देशक |
सक्रिय वर्ष | 1992 – वर्तमान |
राष्ट्रीय पक्ष | भारत |
स्कूल | बॉम्बे स्कॉटिस्ट स्कूल मुंबई |
कॉलेज | यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया |
फिल्म डेब्यू | मोहब्बतें (2000) |
माता-पिता | यशराज चोपड़ा और पामेला चोपड़ा |
संबंधी | आदित्य चोपड़ा (भाई), रानी मुखर्जी (भाभी) |
शादी | अभी अकेले है |
पसंदीदा एक्टर | शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन |
पसंदीदा एक्ट्रेस | काजोल |
पसंदीदा फिल्म | दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे |
उदय चोपड़ा का जन्म 5 जनवरी 1973 को मुंबई, महाराष्ट्र में फिल्म निर्माता निर्देशक यशराज चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के घर हुआ था। आदित्य चोपड़ा उनके भाई और रानी मुखर्जी उनकी भाभी है। उनके चचेरे भाई फिल्म निर्देशक करण जौहर और फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा है। इन्होंने अपने भाई और पिता के साथ कुछ फिल्मों में निर्देशक के तौर पर काम भी किया है फ़िलहाल उदय चोपड़ा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के सीईओ है। वह यश राज फिल्म्स में अपनी मां पामेला चोपड़ा और भाई उदय चोपड़ा के साथ मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं।
1994 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ये दिल्लगी बतौर निर्देशक के रूप में बनाई जिसमें अक्षय कुमार, काजल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। उदय चोपड़ा ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत यशराज बैनर फिल्म मोहब्बतें से की थी जो सन 2000 में बनाई गई थी। यह फिल्म उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। जिसमें मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने निभाई थी। इसके बाद उदय ने काफी हिट फिल्मों में काम किया लेकिन इनकी फिल्मी दुनिया में बतौर एक्टर सफलता ज्यादा दिन टिक नहीं पाई फिर इन्होंने अपने पिता की कंपनी में बतौर सहायक निर्देशक काम करना शुरू कर दिया।
2004 में इन्होंने धूम फिल्म में बतौर एक्टर काम किया जिसमें अभिषेक बच्चन और जॉन इब्राहिम मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उदय ने धूम फिल्म के सभी अगले भाग धूम 2 और धूम 3 में भी काम किया। 2011 की गर्मियों में वह UCLA में एक प्रोडक्शन वर्कशॉप में शामिल होने के लिए LA गए। 2014 में चोपड़ा ने दो फिल्मों का निर्माण किया ग्रेस ऑफ़ मोनाको यह ग्रेस केली की जीवनी फिल्म थी। जिसमें निकोल किडमैन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने ओलिविया वाइल्ड और जैसन वेटमैन अभिनीत एक कॉमेडी ड्रामा हॉलीवुड फिल्म द लांगेस्ट वीक का भी निर्माण किया। यह यशराज फिल्म की सहायक हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की पहली परियोजना थी।
वर्ष | फिल्म | भूमिका |
---|---|---|
1991 | लमहे | असिस्टेंट डायरेक्टर |
1993 | परंपरा | असिस्टेंट डायरेक्टर |
1993 | डर | असिस्टेंट डायरेक्टर |
1994 | ये दिल्लगी | प्रोड्यूसर |
1995 | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे | असिस्टेंट डायरेक्टर |
1997 | दिल तो पागल है | असिस्टेंट डायरेक्टर |
2000 | मोहब्बतें | विक्रम कपूर ओबेरॉय |
2002 | मेरे यार की शादी है | संजय मल्होत्रा |
2002 | मुझसे दोस्ती करोगे | रोहन वर्मा/ प्रोड्यूसर |
2003 | सुपारी | आर्यन पंडित |
2003 | कल हो ना हो | डे 6 अनाउंसर |
2004 | धूम | अली खान |
2004 | हम तुम | असिस्टेंट डायरेक्टर |
2005 | नील ‘एन’ निक्की | अहलुवालिया |
2006 | धूम 2 | अली खान |
2009 | दिल बोले हडिप्पा | बाय साइकिल ड्राइवर इन द सॉन्ग ‘इश्क ही है रब’ |
2010 | प्यार इंपॉसिबल | अभय शर्मा / प्रोड्यूसर / राइटर |
2011 | लेडिस वर्सेस विक्की भाई | स्क्रीन्राइटर |
2013 | धूम 3 | अली खान |
2014 | ग्रेस ऑफ मोनाको | प्रोड्यूसर |
2014 | द लोंगेस्ट वीक | प्रोड्यूसर |
वैसे तो उदय चोपड़ा का नाम बहुत ही अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है लेकिन जिस अभिनेत्री के साथ इनका नाम सबसे ज्यादा जुड़ा है वह बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी। दरअसल साल 2014 में नरगिस और उदय की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थी। लेकिन दोनों ने हर बार इससे इनकार किया। मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में नरगिस ने यहां तक कह दिया कि उदय और मैं एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन वह हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहेगा इंडिया में मेरे बहुत कम दोस्त हैं और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि वह उनमें से एक है।
दोनों में ब्रेकअप होने के बाद नरगिस ने कबूल किया है कि उन्होंने एक्टर, निर्माता उदय चोपड़ा को डेट किया था। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में नरगिस ने बताया कि उदय और मैंने 5 साल तक डेट किया और वह मुझे इंडिया में मिले सबसे दिलचस्प इंसान थे। मैंने प्रेस से ऐसा कभी नहीं कहा क्योंकि लोगों ने मुझे अपने रिश्ते को छुपाने के लिए कहा था।
लेकिन मुझे अफसोस है क्योंकि मुझे पहाड़ की चोटियों से चिल्लाना चाहिए था कि मैं इतनी खूबसूरत आत्मा के साथ हूं।इंटरनेट और सोशल मीडिया बहुत नकली है और वहां के लोगों को पता नहीं चलेगा कि सच्चाई क्या है। अगर हम खुद ऐसे लोगों की पूजा करते हैं जो बंद दरवाजों के पीछे वास्तव में बुरे होते हैं।
ब्रेकअप के तुरंत बाद नरगिस न्यूयाॅर्क के लिए रवाना हो गई थी। जिससे लोगों को लगने लगा कि उनका दिल टूट गया इसीलिए वह इंडिया से चली रही है। लेकिन उनके प्रवक्ता ने इन सभी चीजों को खारिज कर यह बताया कि वह अपनी तबीयत की वजह से यहां से गई है। हाल ही में नरगिस जस्टिन सैंटोस को डेट कर रही थी लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
Agility is the ability of a company's leadership to respond quickly and efficiently to the… Read More
1xBet Best Betting Platform 1xBet has been around since it was founded in Cyprus in… Read More
Benefits of Sports Betting Over Casino Games In India, the love for games is famous,… Read More
The Different Parts of Slot Machines and How They Impact Winning When it comes to… Read More
The Rise in Popularity of Online Casinos Many reasons have contributed to the popularity of… Read More
Security is vitally important. Cloud web security provides another and much-needed layer of security for… Read More
This website uses cookies.