Kavya Chopra Biography In Hindi
Who Is Kavya Chopra – काव्या चोपड़ा कौन हैं ? [ काव्या चोपड़ा जेईई गर्ल्स टाॅपर 2021 ]
काव्य चोपड़ा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में महिला वर्ग में अव्वल रही जिसके परिणाम बुधवार को जारी हुए है। उन्होंने मार्च सत्र में आयोजित परीक्षा में एकदम सही 300 अंक हासिल किए थे। उन्होनें फरवरी के सत्र में 99.978 स्कोर किया था, लेकिन उन्होनें फिर से उपस्थित होने का फैसला किया क्योंकि उन्होनें “अपने लिए 99.98 प्रतिशत से कम स्कोर करने का बेंचमार्क” निर्धारित किया था।
काव्या चोपड़ा दिल्ली में डीपीएस वसंत कुंज की एक छात्रा है, जिनका जीवन उपलब्धियों से भरा हुआ है। उन्होंने सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक अर्जित किए थे। उनकी माँ शिखा चोपड़ा ने इंडियनएक्सप्रेस को बताया कि काव्या गणित में अच्छी है और कंप्यूटर से प्रेम करती है। काव्या ने कहां, “अगर वह जेईई एडवांस को क्लियर करती हैं, तो वे आईआईटी-बॉम्बे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग का विकल्प चुन सकती हैं.”।
काव्या ने गणित और विज्ञान ओलंपियाड में एक सक्रिय प्रतिभागी के तौर पर योग्यता प्राप्त की है। काव्या ने कक्षा 9 और 11 में क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड (आरएमपी) भी क्वालिफाई कर लिया था। उन्होने IOQP, IOQC, IOQM और कुछ प्रमुख ओलंपियाड भी क्रैकेड कर रखे है।
फरवरी के प्रयास में, वह भौतिकी और रसायन विज्ञान पर केंद्रित थी इस वजह से वह उच्च अंक प्राप्त न कर सकी। इसलिए मार्च के प्रयास में उन्होंने रसायन शास्त्र को अतिरिक्त समय दिया। दिल्ली की इस लड़की ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 7 से 8 घंटे दिए। कविता के पिता एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं और उनकी मां एक गणित शिक्षक है। उसके छोटे भाई को कक्षा 9 में प्रमोट किया गया है।
जेईई मेन के लिए करीब 6.19 लाख छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 13 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये, वही दुसरी तरफ फरवरी के सत्र में नौ छात्रों ने 100 प्रतिशत का प्रदर्शन किया था।
Kavya Chopra Biography – काव्या चोपड़ा जीवनी
दिल्ली की रहने वाली काव्या चोपड़ा जेईई एडवांस परीक्षा 2021 मे महिला वर्ग में टॉपर रही हैं। काव्या राजधानी दिल्ली के डीपीएस वंसत कुंज की छात्रा हैं। काव्या के पिता का नाम विकास चोपड़ा है, जो पेशे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं। काव्या चोपड़ी की मां शिखा चौपड़ा स्कूल टीचर हैं। काव्या अपने पिता के प्रोफेसर से काफी प्रभावित हैं, यही वजह है कि काव्या को बुचपन से ही इंजीनियरिग में काफि रूचि रही है।
पूरा नाम | काव्या चोपड़ा |
जन्म तिथि | 2004 |
उम्र | 17 साल |
स्थानीय पता | राजौरी गार्डन, नई दिल्ली |
जेईई एडवांस स्कोर | 360 में से 286 |
जेईई मेन स्कोर | 300 में से 300 |
IIT Dream | Computer Science from IIT-Delhi |
Kavya Chopra Education – काव्या चोपड़ा की शिक्षा
काव्या चोपड़ा बचपन से ही पढ़ने में होनहार रहीं हैं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। 9वीं क्लास से ही काव्या रीजनल मैथ्स ओलंपियाड क्वालीफाई कर रही हैं। इसके अलावा काव्या के नाम 10वीं कक्षा में इंडियन जुनियर सांइस ओलंपियाड क्वालीफाई करने की भी उपलब्धि है। उन्होंने IOQP, IOQC और IOQM तीनों क्वालिफाइ किया है। जिसके बाद काव्या होमी जहांगीर भाभा सेंटर मुंबई कैंप में भी शामिल हुई। फिर 11वी में काव्या ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन एस्ट्रोनाॅमी (एनएसईए) में सफलता प्राप्त की। काव्या को शरू से ही गाणित पंसद रही है।
Success Story Of Kavya Chopra – काव्या चोपड़ा सफलता की कहानी
जेईई एडवांस परीक्षा 2021 में टॉप करने वाली काव्या चोपड़ा का लक्ष्य आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है। अपने इस लक्ष्य की हासिल करने के लिए काव्या ने कड़ी मेहनत की है। जेईई मेन में काव्या ने 300 में से 300 अंक हासिल किए है। जेईई मेन में 100 फीसदी अंक हासिल करने वाली काव्या पहली छात्रा हैं।
Related Post